फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Robbery disclosed from Saraf in Jalesar, Rs 95 thousand recovered

जलेसर में सराफ से हुई लूट का खुलासा, 95 हजार रुपये बरामद

Sat, 07 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Robbery disclosed from Saraf in Jalesar, Rs 95 thousand recovered
एटा। थाना व कस्बा जलेसर से 10 दिन पहले सराफ से हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई रकम में से 95 हजार रुपये और लूट में प्रयोग की गई बाइक और तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले प्रदीप सिंह निवासी विद्यापुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 95 हजार 200 रुपये, अपाचे बाइक और तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में योगेंद्र उर्फ योगी गंगोली थाना हाथरस जंक्शन और अजीत उर्फ अजय निवासी अहन थाना हाथरस जंक्शन के नाम सामने आए हैं। इनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि 29 जुलाई को कस्बा जलेसर में तहसील के पास से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सराफ सुनील कुमार पुत्र राजाराम वर्मा निवासी बारी का चौक से नकदी व आभूषणों से भरा थैला छीन लिया था। एसएसपी उदय शंकर सिंह के निर्देश पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, इंटेलिजेंस विंग, कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, थाना जलेसर सहित छह टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। सभी टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर संदिग्धों से पूछताछ के साथ तकनीक का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
प्रदीप ने ही की थी रेकी
एएसपी ने बताया कि प्रदीप ने तीन बार रेकी की थी। योगेंद्र और अजीत के साथ घटना को अंजाम दिया। उस दिन खराब मौसम तथा बारिश ने उनका काम आसान कर दिया। उसका एक संगठित गिरोह है तथा वह अपने साथियों को बदल-बदल कर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना वाले दिन बैग छीनकर अवागढ़ होते हुए हाथरस चले गए। वहीं पर हिस्सा-बांट किया। प्रदीप के हिस्से में एक लाख रुपये और कुछ आभूषण आए। जबकि 62 हजार और आभूषण उसके दोनों साथियों ने बांट लिए थे। प्रदीप के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed