फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways routes altered due to Kanwar Yatra; buses to ply via Gangiri-Panaithi.

Etah News: कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज का बदला रूट, गंगीरी-पनैठी होकर दौड़ेंगी बसें

Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways routes altered due to Kanwar Yatra; buses to ply via Gangiri-Panaithi.
कासगंज। कांवड़ यात्रा को सकुशल और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। अलीगढ़ और दिल्ली मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें अब गंगीरी-पनैठी होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के चलते इन मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को परिवर्तित रूट के अनुसार यात्रा करनी होगी। निगम का कहना है कि यह निर्णय कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले बदले हुए रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

कांवड़ के चलते वर्कशॉप और बस स्टैंड नहीं पहुंच पा रही डिपो की बसें
कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात प्रतिबंधों का असर अब रोडवेज बसों के रखरखाव पर भी पड़ने लगा है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर स्थानीय डिपो की बसों को प्रवेश न मिलने से चालक और तकनीकी कर्मचारी परेशान हैं। बसों को वर्कशॉप तक पहुंचाने और वहां से डीजल भरवाने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि लंबे रूट से लौटने वाली बसों को नियमित तकनीकी जांच (टायर, ब्रेक व अन्य उपकरणों की सुरक्षा जांच) के लिए वर्कशॉप भेजा जाता है, जिसके बाद ही वे बस स्टैंड आती हैं। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में स्थित डीजल लॉबी से ही बसों में ईंधन भरा जाता है, लेकिन मौजूदा प्रवेश प्रतिबंधों के कारण चालकों को अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय, ईंधन और बस संचालन तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed