फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways buses do not have wipers, risk of accidents

Etah News: रोडवेज बसों में नहीं लगे वायपर, हादसों का खतरा

Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses do not have wipers, risk of accidents
एटा। पिछले तीन दिन से हो रही बरसात की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में बरसात के समय बस संचालन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नई बसें आने के बाद भी कई में वायपर न होने के कारण बस चलाते समय समस्या होती है। हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन


वर्तमान में डिपो के बेड़े में निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं। जिला मुख्यालय से सभी रूटों पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। जिस प्रकार से पिछले तीन दिन से मौसम बिगड़ा है, उसकी वजह से लंबे रूट पर बस चलाने में चालकों को कठिनाइयों का समस्या करना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर बसों के शीशे पर वायपर नहीं होता है, तो चालक को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस की गति धीमी रखनी पड़ती है और बार-बार बस को रोककर शीशा पोंछना पड़ता है। डिपो के बेड़े में शामिल निगम की पुरानी बसों में वायपर नहीं है और अनुबंधित बसों के अंदर भी यह समस्या है। गांव दलेलपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वायपर न होने के कारण चालक बरसात होने पर गाड़ी चलाने में स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेंथरी निवासी शिवम ने बताया कि वायपर न होने के चलते बस में सफर करने वाले यात्री भी खुद की जान खतरे में समझते हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार की बसों में समस्या का समाधान कराया जाएगा। बरसात का मौसम आने तक सभी बसों में वायपर लगवा दिए जाएंगे। सभी यात्रियों की सुरक्षा का पहला दायित्व हमारा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed