फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways bus operations affected due to fog in Etah

UP: कोहरे में खो गईं सड़कें, रेंगती हुईं दिखी बस; चालकों को भी सताता है इस बात का डर

Sat, 11 Jan 2025 06:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Jan 2025 06:21 PM IST
सार

दृश्यता प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही बसें लेट होने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
Roadways bus operations affected due to fog in Etah
कोहरे के चलते प्रभावित रही दृश्यता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में कोहरे के चलते सर्दी का अहसास तो हो ही रहा है, साथ ही वाहन संचालन में भी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को शाम से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जो शनिवार सुबह तक रहा। दृश्यता एक मीटर से भी कम रही। रोडवेज बस से यात्रा करने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण टूंडला से एटा तक के 2 घंटे का सफर तय करने में 4 घंटे लग गए।
विज्ञापन


छा गई कोहरे की चादर
कोहरे की वजह से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि शनिवार को दिन में अच्छी धूप निकली मगर शाम ठलते ही फिर से कोहरे की चादर छाने लगी। शुक्रवार को भी शाम ढलते ही कोहरा पड़ने लगा था। कोहरे में सबसे अधिक समस्या वाहन चलाने में हो रही है।
विज्ञापन


 

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
दृश्यता का स्तर काफी कम होने के कारण सड़क तक नहीं दिखाई देती। जिसके चलते दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पिछले तीन दिन से शाम होते ही कोहरा शुरू हो जाता है, जो रात भर रहता है। इस समय वाहन चालकों को बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है।

 
विज्ञापन

रेंगती हुई दिखीं बस
रोडवेज बसें भी इस कोहरे की वजह से शुक्रवार की रात और शनिवार सुबह रेंगती हुई दिखाई दीं। सामान्य समय में जहां बस द्वारा टूंडला से एटा तक आने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। वहीं कोहरे के समय 2 घंटे से अधिक का समय लगा। घना कोहरा होने के कारण चालक बड़ी सावधानी से बस को चला रहे थे। टूंडला से बैठे अनंत कुमार ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। बरेली डिपो की बस में हम लोग बैठे थे तो चालक को सभी लोगों ने सावधानी से बस चलाने को कहा। जिसके चलते समय तो अधिक लगा, मगर सुरक्षित घर तक पहुंचे। अन्य मार्गों पर भी इसी तरह की स्थिति रही। 
 
विज्ञापन

कोहरे के चलते आ रही दिक्कत
एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण समस्या तो हो रही है, इसके समाधान के लिए सभी बसों में ऑटोमेटिक बल्ब लगवाए गए हैं। फिर भी कभी-कभी इतना घना कोहरा हो जाता है कि चालक को बस चलाने में दिक्कत होती है। इसलिए चालक पूर्ण सावधानी के साथ बस चलाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed