Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways bus collided with tonga, three injured including innocent

Etah News: रोडवेज बस ने तांगे में मारी टक्कर, मासूम सहित तीन घायल

Sat, 08 Jul 2023 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Jul 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with tonga, three injured including innocent
पुरांव के पास बस-कैंटर की टक्कर में तीन लोग हुए घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव मधूपुरा के पास शनिवार की सुबह करीब 9 बजे रोडवेज बस ने तांगा में टक्कर मार दी। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम सहित इसके माता-पिता घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से दंपती को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि एक अन्य रोडवेज बस ने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
जिला हाथरस थाना व कस्बा सासनी निवासी अर्जुन सिंह, इसकी पत्नी दुर्गेश देवी और डेढ़ वर्षीय बेटा प्रिंस घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वह लोग तांगे से घूमते हुए मांगकर खाते हैं। शनिवार को तांगे से घर लौट रहे थे तभी रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से बच्चे सहित दंपती को रेफर करते हुए पुलिस के साथ अलीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन

जबकि गांव पुरांव के पास खड़े कैंटर में रोडवेज बस घुस गई। इस हादसे में कैंटर का क्लीनर राहुल निवासी मिढ़ौली थाना व जिला मैनपुरी और रोडवेज बस का चालक सुमित कुमार निवासी मलियापुर थाना सराय कलां जिला सुल्तान और यात्री हरीशंकर निवासी कुरावली जिला मैनपुरी घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed