फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadside municipalities are being built, allegations of corruption

सड़क किनारे पालिका बनवा रही दुकानें, भ्रष्टाचार के आरोप

Tue, 21 Sep 2021 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Roadside municipalities are being built, allegations of corruption
शहर में कब्रिस्तान रोड पर बिना सरिया डाले बनवाई जा रही सीसी सड़क। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका की ओर से मेहता पार्क स्थित पुस्तकालय के पास सड़क किनारे दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। शिकायत पर ईओ ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मेहता पार्क स्थित पुस्तकालय के पास नगर पालिका द्वारा तीन दुकानें बनवाई जा रही हैं। यहां पर स्थानीय लोगों ने अवैध तरीके से दुकान का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए डीएम अंकित अग्रवाल से शिकायत की है।
विज्ञापन

कहा कि बल्देव सहाय वाली गली में नगर पालिका के संपत्ति लिपिक यशवीर यादव की मिलीभगत से सड़क किनारे दुकानों का अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। गली-मोहल्ले वालों को झूठा आश्वासन देकर दुकान के नाम पर 3 लाख से 5 लाख रुपये तक ले लिए हैं। पूर्व में नगर पालिका द्वारा 20 दुकानों के आवंटन की बोली लगवाई गई थी। जिसमें 80 हजार से 1 लाख 20 हजार रुपये तक पालिका प्रशासन द्वारा लिए गए थे, लेकिन दुकानें आज तक नहीं दी गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि तथाकथित ठेकेदार व पालिका के कर्मचारी सड़क पर अवैध तरीके से दुकानें बना रहे हैं। जिनका नक्शा तक पास नहीं हैं। मंजेस कुमारी, सरस्वती देवी, जीनत बेगम, मनोरमा, सुनील, हनीफ, अरविंद कुमार, नीटू आदि ने कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने मंगलवार दोपहर में निर्माणाधीन दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वहां पर जगह की पैमाइश कराई और काम को रुकवा दिया। साथ ही ईओ ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है जो इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed