{"_id":"6781f627e737a59f3101a83d","slug":"road-not-visible-due-to-fog-truck-landed-in-ditch-etah-news-c-163-1-eta1001-128085-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क तो खाई में उतरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क तो खाई में उतरा ट्रक
Sat, 11 Jan 2025 01:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:04 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर औद्योगिक एरिया के सामने कोहरे की वजह से खाई में उतरा ट्रक।
- फोटो : हाईवे पर औद्योगिक एरिया के सामने कोहरे की वजह से खाई में उतरा ट्रक।
एटा। दो दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण एक ट्रक हाईवे से नीचे खाई में उतर गया। गनीमत रही कि कोई हतायात या घायल नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम से ही अत्यधिक घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। दृश्यता का स्तर 1 मीटर से भी कम रह गया। बृहस्पतिवार की देर रात हाईवे पर चालक वाहनों को काफी धीमी गति से चलाते हुए गुजर रहे थे।
इसके बाद भी हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से आगे एक ट्रक औद्योगिक एरिया के सामने हाईवे से नीचे खाई में उतर गया। छोटे वाहन चालक बड़े वाहनों के पीछे-पीछे चलते हुए दिखाई दिए। कोहरे का यही आलम शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे कोहरे बना रहा।