फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road

13 लाख की लागत से भूतेश्वर मार्ग का जीर्णोद्धार कराएगी नगर पालिका

Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
road
एटा। नगर पालिका शहर में विकास कार्य तेजी से करा रही है। मारहरा दरवाजा स्थित भूतेश्वर मार्ग और भूतेश्वर का जीर्णोद्धार कराने के लिए पालिका ने 13 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी कर दिया है। मुख्य सड़क पर स्थित पिंडदान स्थल का भी पटाव कराकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि भूतेश्वर मार्ग व भूतेश्वर स्थल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वर्तमान में भूतेश्वर मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को निकलने में दिक्कत होती हैं। ऐसे में पालिका लगभग 13 लाख की लागत से मार्ग का उच्चीकरण और वहीं पर स्थिति एक पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ई-टेडर जारी कर दिया है। सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ ने बताया कि 130 मीटर लंबी सड़क का एक फीट उच्चीकरण किया जाएगा जिससे वहां को लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। लगभग तीन लाख की लागत से भूतेश्वर स्थल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पालिका के ईओ ने बताया कि भूतेश्वर स्थल पर लोगों के बैठने के लिए चार बेंच और घूमने के लिए चार फीट चौड़ा रास्ता इंटरलॉकिंग के माध्यम से बनवाया जाएगा। बताया कि मानव संस्कार समिति द्वारा इसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेंगे चार चबूतरे
भूतेश्वर स्थल पर 10 फीट चौड़े और 12 फीट लंबे चार चबूतरे बनाए जाएंगे। जहां पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed