{"_id":"69a9b85e6960fc687f0f523a","slug":"road-accidents-mar-festive-celebrations-eight-dead-etah-news-c-163-1-eta1004-147242-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों से त्योहार की खुशियों में ग्रहण, आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों से त्योहार की खुशियों में ग्रहण, आठ की मौत
Thu, 05 Mar 2026 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो।
एटा। होली के पर्व पर कई परिवारों की खुशियों में ग्रहण लग गया। हादसों में अपनों के खोने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की मौत हुई है। 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों का रो-रोककर बुरा हाल है।
थाना एका जिला फिरोजाबाद के गांव मोहकमपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (26) दो मार्च को अपनी ससुराल बाइक से गया था। वहां से लौटने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सराय कन्हैया के पास उसे गंभीर हालात में देखा जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। वहां ठीक होने के बाद उसे घर ले आए। शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहां परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं थाना जलेसर क्षेत्र के नगला धनी में राजेंद्र पुत्र रघुनाथ (39) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
--
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरे भाई घायल
जलेसर। क्षेत्र के गांव रामगढ़ी के पास बुधवार की शाम को कार से हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है। इसमें मृतक का चचेरा भाई घायल हुआ है, जिसे गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। दोनों भाई होली की संध्या पर बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे का शिकार सकरौली थाना क्षेत्र के गांव दुपहरिया निवासी देवेंद्र (38) हुआ है, जो होली की संध्या पर बाइक से अपने चचेरे भाई कालीचरन के साथ गांव जा रहा था। पुन्हैरा गांव से सीधे गांव जाने वाले रास्ते पर रामगढ़ी गांव के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन तेज गति पर होने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन के टकराने से हुई तेज आवाज को सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर हालत में कालीचरन को अस्पताल पहुंचाया, यहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया हादसे का शिकार हुए दोनों भाई चचेरे भाई हैं, जो कस्बे के सिद्धार्थ नगर में रहते हैं। होली की शाम को गांव में लोगों से मिलने बाइक से जा रहे थे, रास्ते में कार से टकरा गए। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
-- -
दिल्ली काम पर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत
सकीट। थाना रिजोर क्षेत्र के ग्राम मेहगानी निवासी दो बाइक सवारो की अलीगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवारीजन में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 37 वर्षीय गौरव और 23 वर्षीय आकाश दिल्ली में भारत पेट्रोलियम कंपनी में काम करते थे। दोनों होली पर बाइक द्वारा अपने घर आए थे। त्योहार मनाकर बृहस्कोसप वापस दिल्ली जा रहे थे। अलीगढ़ क्षेत्र के पनेठी के समीप पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। । मौत की खबर सुन परिवारियों में कोहरम मच गया। देर रात उनके शव गांव आए तो चीखपुकार मच गई।
-- -
वाहन की चपेट में आने पर बाइक सवार युवक की मौत
अवागढ़। कस्बे के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने एक वाहन की चपेट में आने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव करार का निवासी था, जो बाइक से बृहस्पतिवार को अवागढ़ आया हुआ था। सड़क पर गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आने पर वह घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में आगर भेजा गया, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करया है। संवाद