फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident one injured and one dead

कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 11 Feb 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
road accident one injured and one dead
एटा। कासगंज मार्ग पर तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। बाइक सवार अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना मिरहची एटा-कासगंज मार्ग स्थित गांव नगला नथा के पास दोपहर दो बजे कार ने बाइक सवार संसार सिंह (35) पुत्र तहसीलदार सिंह और खालिद (30) पुत्र शाकिर अली निवासी मिर्जा चांदपुर दौलतपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को रौंद दिया। कार की चपेट में आने से संसार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शाकिर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक सवारों के पास मिले मोबाइल से हादसे की खबर परिजनों को दी। एक घंटे से अधिक समय दोनों की शिनाख्त होने में लग गई। बाइक सवार अलीगढ़ से मारहरा होते हुए एटा आ रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed