{"_id":"5fc5320a8ebc3e9bc8195405","slug":"road-accident-etah-news-agr470101383","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से भाई की बाइक से आ रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से भाई की बाइक से आ रही महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका कमला देवी फ़ाइल फ़ोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तेरहवीं के कार्यक्रम से भाई की बाइक पर बैठकर आ रही महिला की डंपर की चपेट में आने से सोमवार की दोपहर मौत हो गई। मृतका बदायूं की रहने वाली है और अपने मायके भाई के साथ आ रही थी, तभी हादसे की शिकार हो गई।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव ततारपुर के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे डंपर की चपेट में आने से भाई की बाइक पर बैठकर आ रही कमला देवी (50) पत्नी सोनपाल निवासी गांव मलगांव थाना बिनावर जिला बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई डंबर सिंह निवासी उमरायपुर थाना मलावन ने बताया है कि बहन कलावती अपने बेटे अरविंद के साथ शनिवार को छोटी बहन बृजेश कुमारी की ससुराल नगला मसंद थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस तेरहवी कार्यक्रम में गई थी।
यहां से दावत खाकर अरविंद अपने गांव चला गया। सोमवार को भाई बृजकिशोर अपनी पत्नी सुनीता और बहन को एक ही बाइक से लेकर आ रहे थे, तभी डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, कमला देवी गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बृजकिशोर ने बताया है कि पीछे से टक्कर लगने की वजह से बहन बाइक से गिर गई और डंपर का पहिया निकल गया। इसकी वजह से मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम ग्रह पर रोते बिलखते परिजन ।संवाद- फोटो : ETAH
विज्ञापन