एटा। जिले में अलग-अलग हुए हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली देहात जीटी रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास बुधवार की देरशाम ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार तारा चंद्र (55) हीरालाल निवासी चोंचा बनगांव थाना कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साइकिल सवार देरशाम मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास बाइकों की भिड़ंत में बबलू पुत्र ओमप्रकाश, आशू पुत्र तोताराम और गौरव पुत्र सुरेश चंद्र निवासीगण नदरई थाना व जिला कासगंज घायल हो गए। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रजकोट के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे कैंटर की चपेट में आने से ऑटो सवार हुकुम सिंह पुत्र तोब सिंह निवासी महगानी और आलोक पुत्र कालीचरन निवासी रामनगर थाना रिजोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली नगर मंडी के पास बाइकों की भिड़ंत मेें कुंवरपाल पुत्र बुद्धसैन निवासी सेंथरी थाना मलावन और थान सिंह निवासी चुरैथा थाना रिजोर घायल हुए हैं। कुंवरसैन को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।