फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   RO water plant sealed after complaint of insects in water

Etah News: पानी में कीड़े मिलने की शिकायत पर आरओ वाटर प्लांट सील

Sun, 03 May 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
RO water plant sealed after complaint of insects in water
एटा। कस्बे के एक आरओ वाटर प्लांट की आपूर्ति में कीड़े मिलने पर ग्राहक सुप्रिया झा की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरओ प्लांट को सील कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की कार्रवाई में आरओ वाटर प्लांट बिना पंजीकरण के संचालित मिलने पर अधिकारियों ने सील करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कोलियान निवासी सुप्रिया झा ने बताया आगरा रोड पर संचालित आलोक के आरओ वाटर प्लांट से उनके घर पर पानी की सप्लाई आती थी। तीन दिन पहले पानी की बोतल में कीड़े निकलने पर उन्होंने इसकी शिकायत संचालक आलोक से की। शिकायत को गंभीरता से लेने की बजाए संचालक ग्राहक सुप्रिया से अभद्रता करने लगा। इस पर सुप्रिया ने इसकी शिकायत थाना पुलिस के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग से की।
विज्ञापन

शिकायत पर रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी दिनेश भारती, विमलेश कुमार, रामवीर सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर प्लांट पर छापा मारा। निरीक्षण में प्लांट में गंदगी मिलने और बिना पंजीकरण के प्लांट संचालित करने पर सील कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई, जिले में अन्य आरओ पानी के संचालित प्लांट को सूचीबद्ध कर उनकी गुणवत्ता तथा मानकों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed