{"_id":"6a28509818369d0eae0f82a9","slug":"rise-in-the-number-of-patients-with-sun-allergies-and-heat-rash-etah-news-c-163-1-eta1004-151730-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सन एलर्जी और घमौरियाें के मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सन एलर्जी और घमौरियाें के मरीजों की बढ़ी संख्या
Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या गर्मी की वजह से बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यहां पर 450 मरीजों ने उपचार लिया। गर्मी में सबसे अधिक सन एलर्जी, घमौरी, लाल चकत्ते, सोरायसिस, फंगल इन्फेक्शन आदि बीमारी के मरीजों को उपचार दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति कुशवाहा ने बताया कि अधिकतर मरीज सन एलर्जी, घमौरियाें, खुजली, चेहरे पर दाने, लाल चकत्ते के उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही कुष्ठ रोग और सोरायसिस के मरीज भी उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। बताया कि घमौरिययों के रोजाना 50, सन एलर्जी के 150 से अधिक मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पसीने से कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। धूल-मिट्टी और प्रदूषण भी इन बीमारियों की वजह बन रही हैं।
ऐसे करें बचाव
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
- धूप में निकलते समय दुपट्टा या गमछा का प्रयोग करें।
- आंखों पर काले चश्मे का प्रयोग करें।
-हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।