फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reward of Rs 25-25 thousand announced on the main two

Etah News: प्रधान सहित तीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25-25 thousand announced on the main two
एटा। अवागढ़ विकास खंड में तैनात बीडीओ पर सोमवार को कार्यालय जाते समय अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में नगला खना के प्रधान सहित उसके पिता व भाई का नाम सामने आया। इसके अलावा 9 अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। मामले में प्रधान सहित उसके पिता व भाई को मुख्य आरोपी बनाया है। इनके ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

बीडीओ पर हुए हमला के मामले में मंगलवार की देर शाम पुलिस व राजस्व की टीम गांव नगला खना में पहुंची थी। जहां सरकारी भूमि पर प्रधान द्वारा किए गए निर्माण को लेकर बुलडोजर चलाया गया था। बुधवार को एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया पुलिस जांच में अवागढ़ के यादव नगर निवासी हरिकेश व सतीश व ,कोड़रा रोड निवासी सर्वेश व टीनू, अवागढ़ देहात के नगला खना निवासी ग्राम प्रधान रोहित व उसके पिता सतेंद्र व ग्राम प्रधान का भाई अंकित का नाम भी सामने आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र थाने का मजारिया हिस्ट्री शीटर है, इसके ऊपर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं रोहित व अंकित पर कई संगीन धाराओं में 3-3 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नगला खना के ही अमन कुमार व रामकिशन सहित बादामपुर निवासी नवीन व मोनू व नगला गलू निवासी अजीत यादव का नाम सामने आया। बताया मामले के तीन आरोपी हरिकेश व सतीश व सर्वेश को पुलिस ने टूंडला रोड के पास सहनौआ से गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे नगला खना निवासी ग्राम प्रधान रोहित व उसके पिता सतेंद्र व ग्राम प्रधान का भाई अंकित पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि मामले में 6 अन्य आरोपी भी फरार है। एसएसपी ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गलत तरीके से काम कराने को लेकर बनाते थे दबाव
बीडीओ मोहम्मद जाकिर ने बताया कि प्रधान रोहित उसका पिता सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र और भाई अंकित गांव में जाने पर गलत तरीके से काम कराने के लिए दबाव बनाते थे। मना करने पर बार-बार लड़ाई-झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। उनकी धमकी को हमने कभी गंभीरता के साथ नहीं लिया। कई बार इन लोगों ने कहा कि अगर हमारे काम में रोड़ा बनोगे तो जिंदा नहीं बचोगे।

बीडीओे के साथ गालीगलौज कर मारपीट करने के मामले में जो भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। रोहित यादव एंड कंपनी पर गुंडा एक्ट लगाया जाएगा। इसके द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया गया था। उसको प्रशासन ने मंगलवार की रात ध्वस्त करा दिया है। -राजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed