{"_id":"692c80494160753c880a82a2","slug":"retired-policeman-dies-after-being-attacked-by-bees-etah-news-c-163-1-sagr1016-142723-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत
Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी अलीगंज में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
अलीगंज। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम किनौड़ी खैराबाद में खेत पर पानी लगाने गए रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजन के अनुसार अतर सिंह अपने पुत्रों के साथ रविवार सुबह के समय खेत पर फसल में पानी लगा रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आया और अतर सिंह पर टूट पड़ा। कुछ ही क्षणों में उनके पूरे शरीर पर सैकड़ों डंक लग गए और वह अचेत होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाए।
चिकित्सक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों का छता पास के पेड़ पर था। किसी हलचल के कारण मधुमक्खी अचानक सक्रिय हो गईं।