{"_id":"579649e74f1c1b697d21e25f","slug":"respect-is-born-from-the-passion-of-proceeding-sahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से पैदा होता है आगे बढ़ने का जज्बा: साहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से पैदा होता है आगे बढ़ने का जज्बा: साहू
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
सम्मान से पैदा होता है आगे बढ़ने का जज्बा: साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजनंदन रमा देवी शैक्षणिक सहायता ट्रस्ट ने मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बजरंग दल के संरक्षक कौशल किशोर साहू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। समाज सेवी हर्षलता अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में 30 छात्राओं के लिए पूरे वर्ष की फीस उपलब्ध कराई गई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उर्तीण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कालेज एवं सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को भी पुरस्कृत किया गया। श्रवण कुमार अग्रवाल, हरचरन लाल गर्ग, सुधीर कुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।