फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Resolve to parents and teachers to make children educated

अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों को शिक्षित बनाने का दिलाया संकल्प

Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Resolve to parents and teachers to make children educated
कन्या माध्यमिक विद्यालय पटियाली गेट में सीएम का संबोधन सुनते बच्चे और शिक्षक। - फोटो : ETAH
एटा। परिषदीय विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र के शुरू होने के बाद सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक निधौली कलां के प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष कुमार यादव, डीएम अंकित अग्रवाल की मौजूदगी में अभियान शुरू हुआ। शिक्षकों व अभिभावकों को बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प दिलाया गया। वहीं सभी स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी व लैपटॉप, मोबाइल के जरिए सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राष्ट्र तभी विकसित होगा जब हर व्यक्ति, हर बच्चा शिक्षित होगा। 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक देकर प्रत्येक बच्चे का बेसिक शिक्षा में नामांकन कराना सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम होना चाहिए। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का 1691 विद्यालयों में लाइव प्रसारण दिखाया गया है। इस दौरान ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य कार्यों को बेहतर ढंग से करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं, ग्राम प्रधानों और बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सकीट। कस्बा स्थित बीआरसी पर बीईओ नीरजा चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष डॉ. किरन सिंह, शिक्षिका डॉ. रमा दुबे, संजय सिंह, अतुल वर्मा, गीता शाक्य, नरेश वार्ष्णेय आदि की मौजूदगी में बच्चों को मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा सभी विद्यालयों में यह प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, अलीगंज पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जैथरा चेयरमैन बृजेश गुप्ता ने देखा। इसके बाद बच्चों के साथ उन्होंने भोजन भी किया। विधायक ने कहा कि सभी शिक्षकों का कर्तव्य कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराएं। गुणवत्ता के साथ उन्हें शिक्षा दें। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद दुबे, बीआरसी प्रभारी सत्यप्रताप सिंह, दिनेश चंद्र गुप्ता, सौरभ सिंह, लोकपाल सिंह, अवनीश तोमर, रजत प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed