{"_id":"671e7344852fa5db3e089483","slug":"report-on-12-people-for-running-bulldozer-at-home-etah-news-c-163-1-sagr1016-125010-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर पर बुलडोजर चलाने की 12 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर पर बुलडोजर चलाने की 12 लोगों पर रिपोर्ट
Sun, 27 Oct 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के अंतर्गत एक घर पर बुलडोजर चलाने की रिपोर्ट महिला ने 12 लोगों के खिलाफ लिखाई है। दूसरे पक्ष से भी महिला के पति सहित 9 लोगों पर मुकदमा लिखाई गया है।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ी निवासी संतोष कुमार की पत्नी सरला देवी ने गांव के ही रहने वाले अजय यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि घर पर बुलडोजर चलाया गया, विरोध करने पर अभद्रता की गई। पति बचाने आए तो जान से मारने की नीयत से सरिया से हमला कर दिया। इसकी वजह से पति बेहोश होकर गिर गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के ओमकार सिंह ने संतोष कुमार सहित 4 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पत्नी के साथ गालीगलौज की। इसका विरोध किया तो पत्थरबाजी करने लगे। बुलडोजर के चालक को चोट लगी है। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को मजरा जात सकीट और रेवाड़ी ग्राम पंचायत की पैमाइश हुई थी। इसके बाद रास्ते में मिट्टी डाली जाने लगी। तभी महिला पक्ष के लोगों ने विरोध किया, इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। दोनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।