{"_id":"652adfc057c157c72101585a","slug":"report-on-10-including-four-named-in-indecency-with-vice-principal-etah-news-c-163-1-sagr1017-6883-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उप प्राचार्य से अभद्रता में चार नामजद सहित 10 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उप प्राचार्य से अभद्रता में चार नामजद सहित 10 पर रिपोर्ट
Sun, 15 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात में शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य की तहरीर पर अभद्रता कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें चार को नामजद कर 10 को आरोपी बनाया गया है। उप प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की तहरीर पर लिखी गई रिपोर्ट में आरोप है कि 11 अक्तूबर को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे से 4 बजे के बीच अपने कार्यालय में बैठकर शासकीय कार्य कर रही थीं। तभी डॉ. अर्चना यादव सहायक आचार्य अपने जेठ प्रदीप यादव, भांजे कृष्णकांत यादव उर्फ किशू व राजेश यादव सहित करीब 10 लोगों के साथ आकर गाली गलौज करने लगीं। इसका विरोध किया तो हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देकर अभद्रता की। मेरा मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। इन लोगों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं।
बता दें कि इससे प्राचार्य का मौखिक बयान भी पहले जारी किया गया है। इसमें तमाम आरोप भी लगाए गए हैं। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पूरा मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था इसके बाद आदेश होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।