फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of swindling Rs 35 lakh by land deal

Etah News: जमीन का सौदा करके 35 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट

Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report of swindling Rs 35 lakh by land deal
एटा। थाना मारहरा में एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी करके 35 लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि जमीन का सौदा तय करने के बाद बैनामा नहीं करने और बाद में रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन



थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मुहारा निवासी संतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गांव के ही रामपाल सिंह, ओम प्रकाश और ओमकार सिंह से जमीन बिक्री करने के नाम पर कई बार में रकम ली गई। आरोप है कि रामपाल सिंह ने 11 लाख 41 हजार 500 रुपये लिए, ओमप्रकाश ने 11 लाख 21 हजार और ओमकार ने 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए लेकिन बैनामा का समय आया तो इनकार कर दिया। जब कि अनुसूचित जाति के होने के चलते जिलाधिकारी से अनुमति भी हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के सहयोग से पंचायत कराने का प्रयास किया गया, तब तीनों ने रकम वापस करने का वादा किया। वादा की तिथि 10 अगस्त आई तो रकम फिर से मांगी गई। इस बार तीनों भाईयों ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया और जमीन का बैनामा करने की मना कर दी गई। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कोतवाली नगर में सुरेंद्र निवासी नगला केवल ने पंकज कुमार निवासी मोहल्ला कटरा सहित दो के खिलाफ 75 हजार रुपये प्लांट बिक्री करने के नाम पर लेने और मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed