फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of stone pelting on police in a fight in Nagla Jagroop

Etah News: नगला जगरूप में हुए झगड़े में पुलिस पर पथराव की रिपोर्ट

Tue, 29 Aug 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Report of stone pelting on police in a fight in Nagla Jagroop
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के तहत गांव नगला जगरूप में रविवार को विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में अब पुलिस टीम पर हमला और पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



मामले में एक पक्ष से लेखपाल जुड़ा हुआ था। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता दिखाई थी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थीं। अब पुलिस ने इसमें नया तथ्य उजागर किया है। इसके तहत थाने के निरीक्षक अपराध जेपी अशोक ने अब्दुल सहित 13 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट और दंगा-फसाद किया है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया। गाली-गलौज कर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। कोतवाली देहात प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी शाहिद निवासी नगला जगरूप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed