{"_id":"652be3452b8834ea08031056","slug":"report-of-embezzlement-of-rs-180-crore-against-former-block-chief-wife-and-two-sons-etah-news-c-163-1-sagr1017-6915-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पत्नी व दो पुत्रों पर 1.80 करोड़ हड़पने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पत्नी व दो पुत्रों पर 1.80 करोड़ हड़पने की रिपोर्ट
Sun, 15 Oct 2023 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव इनकी पत्नी मिथलेश देवी और पुत्र विक्रांत व लालू निवासीगण श्याम विहार काॅलोनी के खिलाफ 1.80 करोड़ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि जमीन का सौदा किया था। इसके बाद रकम ले ली और बाद में बैनामा नहीं किया गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पीएसी छावनी के पास मारहरा रोड निवासी परमसुखपाल सिंह की ओर से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव सुन्ना सिहोरी के पास 12 बीघा खेत का सौदा श्याम विहारी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पर बैठकर 4 अगस्त 2014 को किया था। तब मुझसे संस्था के खाते में 1.80 करोड़ रुपये देने को कहा गया। इसके बाद 39 लाख रुपये खाते में दिए। जबकि 69 लाख रुपये नकद भुगतान किया।
इसके बाद तयशुदा जमीन का बैनामा नहीं किया गया, तब रकम मांगी। आरोप है कि इसके बाद फरवरी 2023 में श्याम सेवा संस्थान का 48 लाख का एक चेक दिया गया। जिस पर 25 अगस्त 2023 तिथि डाली गई थी। जबकि चेक बैंक में लगाया गया तो फर्जी पाया गया, जो जानबूझकर धोखाधड़ी की गई है। बता दें कि इससे पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप कर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। इस मामले में कितनी सच्चाई है, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।