फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report filed on two guest house operators including Ramlila's contractor

रामलीला के ठेकेदार समेत दो गेस्ट हाउस संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Report filed on two guest house operators including Ramlila's contractor
रामलीला मैदान में लगी ईईएसएल की लाइट । - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में लगने वाली ईईएसएल कंपनी की स्ट्रीट लाइटें बृहस्पतिवार को नगर पालिका को सैनिक पड़ाव में लगी हुई मिलीं। वहीं दो गेस्ट हाउस में भी लाइटें लगी हुई थीं। इस पर नगर पालिका के ईओ ने कोतवाली नगर में रामलीला के ठेकेदार और दोनों गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइट के लिए ईईएसएल कंपनी से अनुबंध किया है। बृहस्पतिवार को पालिका के कर्मियों को रामलीला मैदान और शिकोहाबाद रोड स्थित दो गेस्ट हाउस में ये लाइटें लगी हुई मिलीं। इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने रामलीला के ठेकेदार और गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी। वहीं शुक्रवार को एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री और ईओ समेत पालिका कर्मियों ने रामलीला मैदान में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ईईएसएल कंपनी की सभी लाइटें उतार ली गईं। ईओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed