फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report coming in three days, infection spreading

तीन दिन में आ रही रिपोर्ट, फैल रहा संक्रमण

Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Report coming in three days, infection spreading
एटा। कोरोना की आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) जांच के रिपोर्ट मिलने में लापरवाही बनी हुई है। अलीगढ़ से यह रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लग रहा है। इस दौरान पॉजिटिव व्यक्ति अन्य लोगों से मिल रहे हैं और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की जांच करने के लिए प्रतिदिन 1200-1500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से लगभग आठ सौ से अधिक सैंपल आरटीपीसीआर के होते हैं। इन सैंपल को जांच के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। यहां से तीन दिन में रिपोर्ट आ रही है। इन तीन दिनों में ही करीब पचास व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। हालांकि तीन दिन तक रिपोर्ट न आने की स्थिति में लोग अपने परिवार व अन्य लोगों से सामान्य रूप से मिलते रहे।
विज्ञापन

केस एक: शहर के मोहल्ला होली गेट निवासी एक दुकानदार ने बीते दिनों आरटीपीसीआर का सैंपल दिया। तीन दिन तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई। दुकानदार दुकान पर बैठता रहा, चौथे दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कराया। तीन दिन तक वह लोगों के बीच संक्रमण फैलाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो: जिरसमी निवासी एक युवक ने रविवार को कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल दिया। दो दिन तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई। तीसरे दिन बुधवार को मिली रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव बताया गया। यह यह युवक किसी उत्पाद का सेल्समैन है, जो इन तीन दिनों में कई जगह घूमकर लोगों से मिलता रहा।

आरटीपीसीआर जांच की सुविधा अपने यहां नहीं है। अलीगढ़ से रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। दूसरे दिन रिपोर्ट भिजवाने का आश्वासन दिया गया है। -लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed