फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report against nine , 33, cut the connection

नौ के विरुद्ध रिपोर्ट, 33 के कनेक्शन काटे

Tue, 13 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे अमर उजाला एटा
ब्यूूराे अमर उजाला एटा Updated Tue, 13 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटा में विद्युत चोरी विरोधी अभियान के दूसरे दिन मारहरा गेट  व डाक बंगलिया मोहल्ले में मोहल्ले में चेकिंग की गई। पुलिस बल के साथ निकली आठ टीमों ने 164 भवनों की विद्युत व्यवस्थाएं देखीं। इस अवसर पर 33 पुराने बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। छह लाख दस हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन




मंगलवार को घने कोहरे के बाद भी विद्युत चेकिंग जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में पहुंचीं विद्युत टीमों ने कनेक्शन जांचे। साथ ही उपभोक्ताओं के रिकार्ड खंगाले। कार्रवाई को लेकर दहशत में दर्जनों बकाएदारों ने छह लाख दस हजार रुपये का राजस्व जमा किया। तो वहीं 33 पुराने बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं शिकायत पर 16 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। अभियान से सकते में आए दर्जनों उपभोक्ता तो घर प्रतिष्ठान बंद कर नदारद दिखाई दिए। नौ विद्युत चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन



विद्युत अधिकारियों के अनुसार बुधवार से सचल दल टीमों के पास एमआरआई उपकरण भी रहेगा। ऐसे में यह लोग बिना मीटर खोले ही ऊपर से ही मीटर की हेराफेरी को जांच सकेंगे। साथ ही रात में विद्युत चेकिंग के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जो आकस्मिक चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। बुधवार से टीमों के पास एमआरआई उपकरण भी रहेंगे। जिससे संदिग्ध मीटर की हेराफेरी की जांच बिना खोले की जा सकेगी। संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

-राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता
 विद्युत वितरण खंड, शहरी क्षेत्र एटा

18 प्राथमिकी, 17 मीटर बदले
 विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में 138 उपभोक्ताओं की चेकिंग कर 18 बिजली चोरी करते पकड़े गए। उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि वह बिल जमा करें। अवर अभियंता सतीश यादव, दयाशंकर सिंह, दुरमिल सिंह द्वारा मोहल्ला इस्लाम नगर और महावीर गंज में 138 उपभोक्ताओं की चेकिंग की गई। विद्युत चोरी में 18 प्राथमिकी दर्ज हुईं। बकाए को लेकर 26 कनेक्शन काटे गए। 17 मीटर बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed