फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Regional youth ceremony

मंडलीय युवा समारोह का शुभारंभ

Mon, 09 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 09 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
 Regional youth ceremony
मंडलीय युवा समारोह का सोमवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एडीएम बाल मयंक मिश्रा ने मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का महत्व काफी बढ़ चुका है। अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का दौर भी शुरू हो गया। बच्चों ने दौड़, ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों ने ध्वज प्रणाम, मार्च पास्ट किया। समारोह में अलीगढ़, हाथरस, एटा-कासगंज के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस दौरान डीआईओएस भूरी सिंह, विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता, सोमवती शर्मा, एचपीएन दुबे, डा. राजकुमार अग्रवाल, अभिषेक पांडेय, एआर राहा, कल्यान सिंह, उम्मेद सिंह, प्रवीन जादौन, समीक्षा सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed