फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Recovery of Rs 100 to Rs 300 from students in practical examination

Etah News: प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों से 100 से 300 रुपये तक की वसूली

Wed, 07 Feb 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 Feb 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 100 to Rs 300 from students in practical examination
एटा। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसके लिए शिक्षा परिषद से पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। कई विद्यालयों में परीक्षार्थियों से परीक्षा के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। एक विषय की परीक्षा पर 100 रुपये और तीन विषयों की परीक्षा देने पर 250 से 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की तो परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जिले के 216 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं यूपी बोर्ड की संचालित हैं। इन विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, किसी में गृह विज्ञान, भूगोल सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं हो रहीं हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा परिषद द्वारा पांच जनपदों के पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर से 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा को लेकर लगाए गए हैं। परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे विद्यालयों में शिक्षकों सहित प्रधानाचार्यों द्वारा परीक्षार्थियों से रुपये लिए जा रहे हैं। जिले के कई राजकीय, सहायता प्राप्त सहित वित्तविहीन में यह खेल बखूबी हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सहायता प्राप्त एक विद्यालय में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा शुल्क के नाम पर रुपये उनसे पहले ही ले लिए गए हैं। तीन विषयों की परीक्षा के 230 और एक विषय की परीक्षा के 100 रुपये लिए गए हैं। एक राजकीय विद्यालय में परीक्षार्थियों ने बताया कि उनसे एक विषय की परीक्षा के लिए 100 रुपये लिए गए हैं। जबकि परीक्षा 9 फरवरी को होना बताया है। एक अन्य विद्यालय में परीक्षा के 250 रुपये तीन विषयों के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षार्थियों से रुपये लिए जा रहे हैं, ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। -चंद्रकेश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed