{"_id":"634afab85ae45c2a2739d088","slug":"recovered-teenager-accuses-the-inspector-of-rape-etah-news-agr550399475","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद किशोरी ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामद किशोरी ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवक के साथ जाने के बाद बरामद की गई नाबालिग किशोरी ने दरोगा पर आरोप लगाकर शिकायत मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी है। कहा है कि बरामदगी के बाद दरोगा ने उसे एक रात अपने कमरे पर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शहर के एक मोहल्ले से 25 मई को एक किशोरी को तीन युवक घर से ही भगाकर ले गए थे। अगले दिन इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि 13 दिन तक किशोरी को किसी गांव में ले जाकर रखा गया। वहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। आरोप है कि विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक विजय सिंह ने बरामदगी के बाद उसे अपने कमरे में ही रोक लिया।
रात में उसे वहां रखा और पिता व भाई को मुकदमों फंसाने की धमकी देकर तथा पीटकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना और धमकी से किशोरी इतना सहम गई कि किसी से इसका जिक्र तक नहीं किया। परिजनों के अनुसार 14 अक्तूबर को किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर परिजन सन्न रह गए। पिता ने मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी कहा कि विवेचक की भूमिका पहले से ही संदिग्ध थी। विपक्षीगणों से सांठगांठ कर वह सभी के नाम निकालना चाह रहे हैं। किशोरी के बयान बदल दिए, हम लोगों के बयान नहीं लिख रहे। मजबूरन कुछ दिन पहले ही डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिनसे विवेचना हटा दी गई।
गंभीर प्रकृति का आरोप है। अभी इस तरह का कोई शिकायती पत्र या पीड़ित आकर नहीं मिला है। मिलते हैं तो निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राज कुमार, सीओ सिटी