फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reality is different from claims: 40 cases of women harassment in January

दावे से अलग है हकीकत : महिला उत्पीड़न के जनवरी में 40 मामले

Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Reality is different from claims: 40 cases of women harassment in January
एटा। महिला उत्पीड़न को कम करने और नारी सम्मान को बरकरार रखने के लिए नवंबर माह से अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन की ओर से ऑपरेशन जागृति चलाया गया। ताकि महिलाओं और बालिकाओं की रक्षा की जा सके। तमाम प्रयास भी जिला भर में पुलिस की ओर से गोष्ठियां आदि कर किए गए। पुलिस का दावा है कि महिला उत्पीड़न में कमी आई है। लेकिन ये दावे हकीकत से अलग हैं। जनवरी में ही 40 मामले महिला उत्पीड़न के दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनवरी माह में ही 40 मामले महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के साथ किए गए अपराधों से जुड़े दर्ज किए गए, जाे पुलिस की ओर से कही जाने वाली बात, कि अपराधों में कमी आई है पर सवाल उठा रहे हैं। अगर जनवरी माह के अपराधों को देखा जाए तो कई बड़े मामले भी महिलाओं से जुड़े रहे हैं। इनमें एक जनवरी को जलेसर में मुकदमा दर्ज कराया, 17 साल की बेटी को गांव का सनी ले गया। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला से महिला को राजेश ले गया, कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के पकड़े फाड़कर पीटा गया।
विज्ञापन

दो जनवरी को पिलुआ में महिला की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव से 19 साल की युवती को चंद्रपाल उजारपुर ले गया। अलीगंज क्षेत्र से 14 साकी लड़की से छेडछाड़, विरोध पर परिजन को मोहित ने पीटा था। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र से 28 दिसंबर 2023 को लापता युवती की रिपोर्ट 3 जनवरी को दर्ज की गई थी। जैथरा क्षेत्र में बेटी के साथ छेडछाड़ कर विरोध करने पर परिजन को पीटा गया, मां ने रिपोर्ट लिखाई। नजर डाली जाए तो 15 मामले महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के साथ छोड़छाड़ के दर्ज किए गए। इनसे महिलाएं आहत हुई और वारदातें करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed