फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rape victim aborted, fetus sample taken

Etah News: दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात कराया, भ्रूण का लिया सैंपल

Tue, 31 Mar 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rape victim aborted, fetus sample taken
एटा। 14 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात कई दिन की प्रक्रिया के बाद सोमवार को पूरा हो गया है। उसके भ्रूण का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया एडीजे पाॅक्सो अधिनियम न्यायालय के आदेश के बाद मेडिकल काॅलेज की टीम की देखरेख में सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन

किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। गर्भ समापन के बाद भ्रूण को विधिक रूप से सुरक्षित रखा गया है। इसकी फॉरेंसिक जांच एवं डीएनए प्रोफाइलिंग कराई गई है।
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का है। यहां से 15 वर्षीय किशोरी 30 जनवरी को स्कूल गई थी। दोपहर तक घर नहीं पहुंची। इस संबंध में आरोपी लवकुश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 2 फरवरी को किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया। बाद में परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। किशोरी 14 सप्ताह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीजे पॉक्सो एक्ट नरेंद्र पाल राना के न्यायालय में पीडि़ता के माता-पिता ने याचिका दाखिल की। उनके अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के अनुसार न्यायालय में दलील दी कि गर्भावस्था एक जघन्य अपराध का परिणाम है और पीड़िता न तो शारीरिक रूप से परिपक्व है और न ही गर्भ को पूर्ण अवधि तक धारण करने में सक्षम है। न्याय के हित में और पीड़िता के गरिमापूर्ण जीवन के लिए गर्भ को समाप्त करना आवश्यक है। इस पर न्यायालय ने गर्भ समापन की अनुमति दे दी। न्यायायल ने सीएमओ के निर्देशित किया था कि मेडिकल एक्सपर्ट की देखरेख में यह प्रक्रिया अपनाई जाए। भ्रूण की डीएनए प्रोफाइलिंग के भी आदेश दिए थे। इसका इस्तेमाल मुख्य मामले में सबूत के तौर पर किया जाएगा। अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के अनुसार इस आदेश के बाद कई दिन से गर्भ समापन की प्रक्रिया चल रही थी, जो कि सोमवार को पूरी हो गई। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद के बताया भ्रूण का डीएनए सैंपल जांंच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed