फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rape case registered against two cop

दुष्कर्म के आरोप में दो सिपाहियों पर मामला दर्ज

Sat, 07 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो पुलिस कर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए, लेकिन महिला ने चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया। पुलिस और न्यायालय के समक्ष भी महिला अपने बयानों में दुष्कर्म की वारदात से मुकर गई।
विज्ञापन



विदित हो कि अमांपुर क्षेत्र में एक महिला के घर अमांपुर पुलिस के दो सिपाही तीन दिन पूर्व रात्रि में दबिश देने पहुंचे। महिला ने सिपाहियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की और तहरीर भी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब मामले की जांच कराई तो मामला गलत पाया गया। मगर महिला की तहरीर के आधार पर अमांपुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला भी पंजीकृत कर लिया। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो महिला खुद अपने आरोपों से ही मुकर गई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए तो वह पुलिस के समक्ष दुष्कर्म की वारदात से मुकर गई। वहीं न्यायालय में भी महिला के 164 के बयान दर्ज किए गए। यहां भी महिला अपने बयानों से मुकर गई। डीआईजी के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच कर रहे एसपी विनय कुमार यादव ने बताया कि पेशबंदी के चलते दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। जब इसकी जांच हुई तो मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने बताया कि पुलिस और न्यायालय के समक्ष महिला ने दुष्कर्म के आरोप को नकार दिया है। वहीं चिकित्सीय परीक्षण को जब महिला को भेजा गया तो उसने चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया। उन्हाेंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले से ही यह मामला पेशबंदी का प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed