फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rape Accused Commits Suicide by Hanging; Family Alleges Murder

Etah News: दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप

Sat, 04 Apr 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rape Accused Commits Suicide by Hanging; Family Alleges Murder
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द के पास जंगल में दुष्कर्म के आरोपी ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को को उसे कोर्ट में हाजिर होना था। आस-पास के लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अनुज (20) पुत्र रामवीर पर दो मार्च को किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। वहीं शनिवार को कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन जेल जाने के भय से वह गंगनपुर गांव में अपने रिश्तेदारी में आ गया। यहां शुक्रवार की रात उसने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बाबा ओमवीर ने बताया कि नाती को गलत फंसाया गया था। दो मार्च को नाती ट्रक पर था और उसके बाद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया है कि नाती की हत्या कर शव को लटकाया गया है। जानकारी पर रिजोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। वहीं शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। रिजोर पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed