{"_id":"6abfa3b696866b7cf355c65a27216d8d","slug":"rambahadur-s-watch-was-quit-at-1-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी को हुई थी रामबहादुर की घड़ी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फरवरी को हुई थी रामबहादुर की घड़ी बंद
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अगवा रामबहादुर को तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी। साथ ही उसकी कलाई में बंधी मिली घड़ी एक फरवरी को बंद हुई थी। पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है।
कोतवाली देहात के गांव नगला डूडा निवासी ममता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जनवरी को गांव के ही किशोरीलाल सहित चार लोग उसके पति रामबहादुर को समझौता कराने के बहाने घर से ले गए थे और अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को रामबहादुर का शव कासगंज के थाना ढोलना स्थित नहर में मिला था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी हरवीर निवासी न्यौराई, चंदकिशोर निवासी न्यौराई और मुकेश निवासी सराय मारहरा को पकड़ लिया है।
हरवीर के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामबहादुर को तीन गोलियां मारना स्पष्ट हुआ है। एक गोली गर्दन, एक सीने व एक पेट में लगी है। उसकी कलाई पर बंधी मिली घड़ी एक फरवरी को बंद हुई थी। लोगों का कहना है कि कहीं रामबहादुर की हत्या एक फरवरी को तो नहीं की गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि चौथे आरोपी किशोरीलाल की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।