फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ram mandir

राम मंदिर का निर्माण होना प्रत्येक हिंदू के लिए गर्व की बात

Wed, 06 Jan 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir
विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक आगरा रोड आशु ट्रेडर्स पर हुई। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष अरविंद चौहान ने कहा कि हम लोगों का 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हो रहा है। आज प्रत्येक हिंदू के लिए यह गर्व की बात है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में तन,मन,धन से लगना होगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पचौरी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी हैं। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इसमें हेमंत पांडे नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नंदिनी गुप्ता, सुभाष पाल, मंत्री स्वप्नेश भारद्वाज, अजीत सहमंत्री, अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष, मुकेश शर्मा विशेष संपर्क प्रमुख, प्रचार प्रसार प्रमुख पवन सविता, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका माधवी उपाध्याय, मातृशक्ति नगर संयोजिका रीता सक्सेना, शीला दिवाकर को सह नगर संयोजिका मातृशक्ति का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजक निशा चौहान, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. गौरव द्विवेदी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हरीश प्रताप सिंह चौहान, बजरंग दल के जिला सम्मेलन प्रमुख मयंक उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद विनय वार्ष्णेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य लोकपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed