{"_id":"64d2792eabde3fc1be088fd5","slug":"rakesh-got-respect-as-innovative-teacher-in-state-level-workshop-etah-news-c-163-1-sagr1016-3563-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राज्य स्तरीय कार्यशाला में नवाचारी शिक्षक के रूप में राकेश को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राज्य स्तरीय कार्यशाला में नवाचारी शिक्षक के रूप में राकेश को मिला सम्मान
Tue, 08 Aug 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार में राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद एटा से राकेश कुमार कुशवाह को नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक लखनऊ अजय कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, प्रवक्ता राज्य शिक्षा संस्थान हरिमोहन पांडे तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की निदेशक डाॅ. अमिता दुबे उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार तथा संचालन गरिमा सिंह ने किया। तीन माह पूर्व राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन नवाचार मांगे गए थे। जिसमें चयन समिति द्वारा प्रदेश से श्रेष्ठ 75 नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया। उच्च प्रा. विद्यालय बछैपुरा, जलेसर के शिक्षक राकेश कुमार कुशवाह ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारी प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया था। उनको अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।