{"_id":"66c4d4cf950f3db1f5072050","slug":"rainfall-less-than-expected-313-mm-less-than-last-year-etah-news-c-163-1-sagr1017-121570-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उम्मीदों से कम हुई बारिश, पिछले वर्ष से 313 एमएम कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उम्मीदों से कम हुई बारिश, पिछले वर्ष से 313 एमएम कम
Tue, 20 Aug 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। चालू वर्ष में अप्रैल से ही गर्मी पड़ने लगी थी, इससे अच्छी बारिश की उम्मीदें जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पिछले वर्ष से 300 एमएम बारिश कम दर्ज की गई है। अगस्त माह में अब तक की बात की जाए तो 200 एमएम से भी कम बारिश हुई है।
पिछले वर्ष की बात करें तो बारिश काफी अच्छी हुई थी, कृषि विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो 836 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि चालू वर्ष में 523 एमएम ही बारिश हुई है। जनवरी से लेकर बारिश के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 2024 में जनवरी में शून्य रही, फरवरी में 31, मार्च में 12.99, अप्रैल शून्य, मई 2.33, जून 167.64, जुलाई 222.67 और अगस्त में 86.67 एमएम बारिश हुई है।
जबकि 2023 में जनवरी में 17.50, फरवरी शून्य, मार्च 13.90, अप्रैल शून्य, मई 36.33, जून 141 जुलाई 274.50 और अगस्त में 353 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की अपेक्षा 313 एमएम कम है। तहसील बार बारिश को देखा जाए तो चालू वर्ष में एटा सदर में 62, अलीगंज में 111 और जलेसर में 87 एमएम बारिश औसत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष से कम बारिश दर्ज की गई की है, जो 313 एमएम कम है। गर्मी को देखकर अच्छी बारिश होने की उम्मीदें थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। समय-समय पर बारिश होने से खरीफ की फसलें अच्छी हैं और पैदावार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।