फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain water entered houses in the municipality fell arrangements

बरसात में पालिका के इंतजाम फेल घरों में घुसा पानी

Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain water entered houses in the municipality fell arrangements
बरसात में पालिका के इंतजाम फेल घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
आसमान से बदरा आफत बनकर बरस रहे हैं तो जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की सड़कें पानी से लबालब हैं तो नाले-नालियां चोक होने से गंदे पानी ने घरो में दस्तक देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारिश और जलभराव से लोगों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। शनिवार देर रात शुरू हुई बरसात से रविवार सुबह सड़काें पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। ठंडी सड़क, कचहरी रोड, आगरा रोड, रेलवे रोड, महाराणा प्रताप नगर, कटरा मोहल्ला, मारहरा दरवाजा, घंटाघर, कैलाश मंदिर रोड, मेहता पार्क, रेवाड़ी मोहल्ला समेत तमाम इलाकों में जलभराव होने से लोग घरों में कैद हो गए। दोपहर में थोड़ी देर को बंद हुई बारिश शाम को फिर शुरू हो गई। उधर, बरसात के बाद जलभराव से निपटने के पालिका के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। ठंडी सड़क पर चोक नालों में बांस डाल कर पालिकाकर्मियों ने किसी प्रकार पानी निकाला। नाले साफ नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


आदर्श का हाल-बेहाल
बारिश के बाद आदर्श नगर का हाल बेहाल रहा। जलभराव के चलते पूरा मोहल्ला टापू में तब्दील हो गया। लोग पूरे दिन घर से पानी निकालते नजर आए। वहीं पालिका की अनदेखी को लेकर लोगों में आक्रोशित लोगों से पालिका से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। रमेश चंद्र, गीतम सिंह, हरिपाल सिंह, एसवरन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, साहिद, नूरजहां, होती लाल, उमेद राम, चंद्रपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश, संतोष कुमार, विनीत कुमार, अख्तयार, विवेक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चबूतरे पर पकाया खाना
बारिश का पानी घरों में घुसने पर लोगों की दिक्कत बढ़ गई हैं। शहर में कई मोहल्लों में रविवार को महिलाएं घरों से बाहर चबूतरे पर खाना पकाती दिखाई दीं। महिलाओं ने भी पालिका की बदइंतजामी पर जमकर गुस्सा जताया।

प्रतीक्षालय में चली कोतवाली
बारिश का पानी नगर कोतवाली में भरने से कागजी कामकाज ठप हो गया। इसके चतले कोतवाली पहुंचे फरियादी परेशान दिखाई दिए। कोतवाली परिसर में पानी भरने के कारण स्टाफ हाईवे पर बने प्रतीक्षालय में रजिस्टर रख कर काम करता दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी ने प्रतीक्षालय में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनीं।

अस्पताल में गिरा पेड़, टला हादसा
बरसात के दौरान जिला अस्पताल में पेड़ गिर पड़ा। वर्षों पुराने बरगद का पेड़ गिरने से हादसा होते-होते बच गया। पेड़ गिरने से पास ही खड़ी एंबु़लेंस और एक सरकारी हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया।


ढके मैनहोल और ज्यादा खतरनाक
एटा(ब्यूरो)। शहर में खुले पड़े मैनहोल को पालिका प्रशासन ने ढक तो दिया लेकिन यह ढके हुए मैनहोल और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। इन मैनहोल पर न तो कोई संकेतांक लगाया है और न ही इनकी चारों ओर बेरीकेडिंग की गई है। जलभराव होने पर यह मैनहोल दिखाई नहीं देंगे, जिससे लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। शहर के विजय नगर कालोनी, मेहता पार्क, कचहरी रोड समेत तमाम जगहों पर पालिका कर्मचारियों ने मैनहोल ढके। खास बात यह है कि नगर क्षेत्र में आधे से ज्यादा मैनहोल अभी भी खुले पड़े हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed