फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rain

पिछले साल जुलाई माह का टूटा बारिश का रिकॉर्ड

Thu, 06 Aug 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
rain
एटा। जुलाई के मध्य तक बारिश न होने की वजह से लोग परेशान थे। बारिश ने जुलाई के अंतिम सप्ताह से अपने तेवर दिखाने शुरू किए तो पिछले साल के जुलाई का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं अगस्त में सावन खत्म होने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को भी दोपहर बाद करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के तमाम इलाके जलमग्न हो गया। वहीं, प्रमुख बाजार गांधी मार्केट, हाथी गेट, घंटाघर और बाबूगंज में भी जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, जुलाई के प्रथम सप्ताह में जनपद में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरे सप्ताह में सिर्फ 12 मिमी और तीसरे सप्ताह में 36 मिमी बारिश हुई। चौथे सप्ताह में 52 मिमी बारिश हुई। जुलाई के पांचवें सप्ताह में पिछले साल के मुताबिक रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। माह के अंत तक कुल 405 मिमी बारिश हुई। इससे पिछले साल जुलाई का 208 मिली बारिश का रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक एटा तहसील में 180 मिमी, जलेसर में 91 और अलीगंज में 301 मिमी बारिश हुई है। जनपद में कुल 405 मिमी बारिश जुलाई माह में हो चुकी है। पिछले साल के मुताबिक इस साल दोगुनी बारिश हुई है। पिछले साल जुलाई में कुल 208 मिमी बारिश हुई थी।

बारिश का पानी दुकानों में घुसा, डीएम से की शिकायत
एटा। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे पड़ी झमाझम बारिश से गांधी मार्केट में जलभराव हो गया। इससे नाले व नालियां चोक हो गईं। वहीं, गंदा पानी आस-पास की दुकानों में भर गया। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ दुकानदारों का सामान भीगने की वजह से नुकसान हो गया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी सुखलाल भारती से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed