{"_id":"67dda01ba5c4147a5f099ccb","slug":"railway-employee-attacked-and-left-half-dead-referred-to-agra-etah-news-c-163-1-eta1002-131270-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शीतला अष्टमी पर मंदिर में हुआ बासौड़ा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शीतला अष्टमी पर मंदिर में हुआ बासौड़ा पूजन
Fri, 21 Mar 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
शहर के होली मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा करती महिलाएं
- फोटो : शहर के होली मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा करती महिलाएं
एटा। शहर के शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में शुक्रवार को शीतला अष्टमी पर बासौड़ा पूजन किया गया। सुबह 4 बजे से ही महिलाओं ने मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया।
श्रद्धाभाव से भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद परिवार व बच्चों की सुख-शांति व आरोग्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही घर पर एक दिन पहले बनाई गई पूरी, पकवान, चावल आदि का माता रानी को भोग लगाया। मान्यता है कि शीतला देवी बच्चों को बीमारियों से दूर रखती हैं।
परिवारों द्वारा अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह पूजन किया जाता है। होली मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग की गई। जिससे लाइन में लगने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद