फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rail expansion Railway Board visited the file

रेल विस्तार योजना की फाइल रेलवे बोर्ड पहुंची

Sun, 03 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 03 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rail expansion Railway Board visited the file

विज्ञापन
 रेल विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद एटा रेलवे स्टेशन एटा जंक्शन में तब्दील हो जाएगा। इधर जिले के लोगों को भी लगने लगा है कि उनकी मेहनत रंग ला रही है। अब कुछ और कोशिश कर ली जाए तो इसी रेल बजट में रेल मंत्रालय रेल विस्तार को मंजूरी दे सकता है। इसके लिए लोगों ने फिर से आंदोलन का मन बना लिया है। आंदोलन की कड़ी में मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। रेल विस्तार के समर्थन में एक लाख से अधिक हस्ताक्षर करके रेलमंत्री को भेजे जाएंगे।
 जिले की आबादी, व्यापार बढ़ने के साथ ही यहां रेल विस्तार की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, माल ढुलाई में वृद्धि और रिजर्वेशन बढ़ने से रेलवे की आय तो बढ़ी है, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं नहीं। रेल विस्तार के लिए यहां के लोग काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारी भी यहां की जरूरत का अब संज्ञान लेने लगे हैं। रेलवे के जीएम से लेकर डीआरएम तक एटा में रेल विस्तार के लिए सक्रिय हो गए हैं। बताते चलें 21 दिसंबर को जीएम रेलवे ने ट्वीट कर एटा-अलीगढ़ 70 किमी रेल मार्ग का सर्वे पूरा होने की जानकारी दी थी। अब डीआरएम इलाहाबाद वीके त्रिपाठी ने एक जनवरी की देर शाम एटा में रेल विस्तार की फाइल रेलवे बोर्ड में पहुंचने की जानकारी ट्विटर पर देकर जिले के लाखों लोगों को नए साल का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

नए साल पर सकारात्मक ट्वीट मिलने के बाद अब नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापारी अनुज प्रकाश गुप्ता, अजिताभ शाक्य, मुशीर अहमद और पंकज मिश्रा, दिनेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कचहरी परिसर से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत होगी। जिले से एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करा कर रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंपे जाएंगे। ताकि आने वाले रेल बजट में एटा रेल विस्तार को जगह मिले। हस्ताक्षर अभियान के लिए अनुज प्रकाश गुप्ता ने लोगों से जुड़ने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा रेलवे स्टेशन से होने वाली कमाई
यात्रियों की संख्या प्रतिदिन            600-700 (लगभग)
सालाना टिकट से कमाई              35 लाख रुपये (लगभग)
सालाना आरक्षण विंडो से कमाई    1.30 करोड़ रुपये (लगभग)
सालाना माल ढुलाई से कमाई        7 करोड़ रुपये (लगभग)
ट्रेन की संख्या                          दो पैसेंजर ट्रेन (लगभग)


रेल विस्तार से यह है उम्मीद
नगर के लोगों को रेल विस्तार से काफी उम्मीद है। यहां के लोग चाहते हैं कि यदि एटा को सीधे अलीगढ़ से जोड़ने की तैयारी है तो जिले को मैनपुरी और इटावा से जोड़ा जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सकीट के आसपुर गांव के पास प्रस्तावित जवाहर विद्युत तापीय योजना के लिए अलग से रेलवे लाइन कोयला आपूर्ति के लिए प्रस्तावित है। लोगों का कहना हे कि यदि रेलवे उसी लाइन को 35 किमी आगे बढ़ा कर मैनपुरी और 55 किमी आगे बढ़ाकर इटावा से जोड़ा जा सकता है। ताकि जिले के लोगों के लिए दिल्ली और लखनऊ जाने का रास्ता और आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed