फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   raashtreey lok adaalat mein 59454 phariyaadiyaaen ka mila nyaay

राष्ट्रीय लोक अदालत में 59454 फरियादियाें का मिला न्याय

Sat, 12 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
raashtreey lok adaalat mein 59454 phariyaadiyaaen ka mila nyaay
राष्ट्रीय लोक अदालत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सालों से न्याय पाने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे फरियादियों के लिए शनिवार को मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत वरदान साबित हुई। कोर्ट में न सिर्फ हजारों वाद निपटाए गए, बल्कि टूटने के कगार पर पहुंचे रिश्तों को एक बार फिर डोर में बांधा गया। कोर्ट परिसर में लगी लोक अदालत में त्वरित न्याय मिलने से फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तो न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उत्साहित दिखे। शनिवार को मेगा अलादल में 59454 वादों का निस्तारण कर करीब सवा तीन रुपये के वसूले गए।   
विज्ञापन

कचहरी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ओपी अग्रवाल ने किया। डीजे के साथ डीएम शंभूनाथ एवं एसएसपी राजेश कृष्ण ने लोक अदालत के लिए लगाए गए काउंटर का निरीक्षण कर न्यायिक अधिकारियों और फरियादियाें से वार्ता कर न्याय मिलने की बात पूछी। सोमवार को आयोजित मेगा अदालत में हजारों की संख्या में फरियादी और उनके परिवारीजन पहुंचे। लोक अदालत में हर विभाग ने अपना काउंटर लगाया और सभी काउंटर पर फरियादियाें से पैसे जमा कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे। अदालत में शनिवार को सिर्फ 2005 के बाद की नई और पुरानी करेंसी के नोट ही जमा कराए गए। लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम के 65 मुकदमों से 1, 71, 94,501 रुपये प्रतिकर वसूला गया। जबकि बैंकों से जुडे़ 4666 मामलो का निस्तारण कर 76, 18,308 हजार रुपये बैंक लोन के वसूले गए। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों और विभागों से जुडे़ विवादों का निस्तार कर लोक अदलात में 9,03,465 अर्थदंड वसूले गए। अदालत में शनिवार को 37 मामले दंपत्ति विवाद से जुड़े पहुंचे, जहां न्यायायिक अधिकारियों ने निपटारा करते हुए 25 दंपति की जयमाल रस्म कराई और 12 मामले में समझौता कराया। अंतिम बारह मामलों कई मामले तलाक के भी शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें कोर्ट पहुंचने वाले लोगों ने चेकअप कराया और दवाईयां भी ली। चिकित्सकों ने बेहतर सलाह भी दी। फरियादियों को कैंप तक पहुंचाने के लिए वकीलों ने वॉलंटिसर्य की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed