{"_id":"584599b94f1c1b885d447e99","slug":"raahul-lokapriyata-ke-lie-eteeem-kee-lain-mein-lage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल लोकप्रियता के लिए एटीएम की लाइन में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल लोकप्रियता के लिए एटीएम की लाइन में लगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांसद राजवीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार करोड़ रुपये की कार और चालीस हजार रुपये के गार्ड के साथ राहुल गांधी लोकप्रियता पाने के लिए एटीएम की लाइन में लग कर चार हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। ये वक्तव्य सोमवार को भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने एटा में प्रेस वार्ता में दिया है। जब उनसे पूंछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां भी बैंक लाइन में लगीं थीं तो क्या वो भी लोकप्रियता के लिए था। इस पर सांसद ने कहा कि वो पैसे की जरूरत के लिए लाइन में लगीं थीं। सांसद ने कहा कि एटा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी। तैयारियां चल रहीं हैं। कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जा रहा है। मंगलवार को प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक होगी।
14 जिलों में पिछड़ा वर्ग एवं छह जिलों में परिवर्तन यात्रा प्रभारी रहे भाजपा संासद ने प्रदेश भर में हो रहे आयोजन एवं रैलियों को सफल बताते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में पार्टी का इतना जमीनी कार्य एवं उत्साह नहीं देखा। सांसद ने दावा किया कि 2014 की तर्ज पर प्रदेश में इस बार 265 प्लस लक्ष्य 300 के पार जाएगा। पार्टी कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों पर कहा कि बूथ सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, महिला सम्मेलन, युवा मोर्चा सम्मेलनों का सफल आयोजन हो चुके हैं। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सपा, बसपा एवं कांग्रेस के नेता बिना शर्त पार्टी में आ रहे हैं। टिकट पर मंथन 26 दिसंबर के बाद होगा। जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, वीरेंद्र सिंह लोधी, राजवीर सिंह भल्ला, कौशलेंद्र सिंह राठौर आदि हैं। नोटबंदी को मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे आतंकवाद, कालाधन, महंगाई एवं अन्य अपराधों पर भी अंकुश लगा है। तीन तलाक मुद्दे को देश की आधी आबादी का मसला बताते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गलत निर्णय बदले जाने चाहिए।
---------
क्या पाकिस्तान में बनेगा रामलला मंदिर?
छह दिसंबर की पूर्व संध्या पर सांसद ने कहा कि मंदिर मुद्दा राजनीतिक नहीं वरन आस्था का विषय है। रामलला का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद के पिता कल्याण सिंह ने विवादित ढांचा ढहाने के बाद स्तीफा दे दिया था।