{"_id":"58a883c54f1c1b0d4cd840f7","slug":"raahageeron-ka-chheena-raasta-kaise-milegee-manjil","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों का छीना रास्ता, कैसे मिलेगी मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों का छीना रास्ता, कैसे मिलेगी मंजिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
निर्माण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरा और धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य लोगों के लिए बवाल-ए-जान बन हुआ है। शिकायतों के बाद काम शुरू हुए लगभग एक माह बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य आधा भी नहीं हो सका है। शहर के किदवई नगर में पुलिया का निर्माण चल रहा है। पालिका के निर्देश पर ठेकेदार ने पुलिया को तोड़कर रास्ता बंद कर दिया, खुदाई के बाद से काम बंद पड़ा है। लोगों को मजबूरन गलियों से होकर या खुदी पड़ी पुलिया के सहारे जाना पड़ता है।
किदवई नगर रोड से अलीगंज रोड और गंजडुंडवारा रोड के लिए वाहन गुरजते हैं। वर्तमान में पुलिया टूटी होने के कारण वाहनों को शहर के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे जाम की स्थिति पैदा हा जाती है। वहीं स्थानीय लोगों को हादसे का डर सताता है। राहत अली का कहना है कि रात के वक्त अंधेरे में कोई भी नाले में गिर सकता है। उमेश कुमार ने बताया कि निर्माण के आसपास कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। साथ ही ठेकेदार और मजदूर कई दिनों से काम बंद करके गायब हैं।
सलीम का कहना है कि अगर जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे। पालिका के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतराम सरोज ने बताया कि किदवई नगर पुलिया बड़े क्षेत्र में है। निर्माण के लिए लोक निमार्ण विभाग से तकनीकी सलाह लेने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इसलिए काम बंद है। एक-दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।