{"_id":"60ec38b38ebc3ec25319cedb","slug":"queues-started-at-vaccination-booths-since-morning-etah-news-agr499453269","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण बूथों पर सुबह से लगी लोगों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण बूथों पर सुबह से लगी लोगों की कतारें
विज्ञापन
एटा। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। जिसके चलते सोमवार की सुबह बूथों पर कतारें लगी नजर आईं। वहीं वैक्सीन के अभाव में पिछले दिनों लौटे लोग भी पहुंच गए। टीकाकरण बूथों पर सुबह से ही कतारें लग गईं। जिला अस्पताल में भीड़ के दबाव में टोकन व्यवस्था फेल हो गई।
रविवार को मेरठ से जिले को चार हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिली थी। इससे सोमवार को जिले में 30 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का कार्य किया गया। इस दौरान 3122 को पहली व 942 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों ने टोकन लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि कतार ही ठीक है।
टोकन वितरण में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पक्षपात कर दिया जाता है, जो बाद में आता है उसे पहले और जो पहले आता है उसे बाद का नंबर दिया जाता है। इसके चलते कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना ही सही है। यहां दोपहर दो बजे तक 200 व्यक्तियों को एएनएम ज्योति व कामिनी ने टीके लगाए। कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते जिले में क्लस्टर अभियान ठप हो गया है। शुक्रवार के बाद से यह अभियान नहीं चलाया गया है।