फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Queues of patients in the OPD of the hospital

अस्पताल में मरीजों की लगीं कतारें

Mon, 28 Jun 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Queues of patients in the OPD of the hospital
एटा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। इस दौरान फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ सबसे ज्यादा रही। इसके बाद आंखों की समस्या संबंधी मरीज पहुंचे। मौसम का मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। तेज धूप लोगों को बीमारियों का शिकार बना रही है। सोमवार को अस्थमा और बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ। जिला अस्पताल में 820 पर्चे बने। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित आए। जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इसमें बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि धूप से जाने के बाद लोग ठंडा पानी पीते हैं। यह लोगों को नुकसान करता है। उन्होंने बताया कि शहर में उड़ रही धूल भी लोगों को अस्थमा का शिकार बना रही है। ओपीडी के समय 40 से 50 मरीज अस्थमा के आ जाते हैं। यही हाल बुखार से ग्रसित लोगों का है। इस समय अस्पताल में 75 से 80 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार के आ रहे हैं। वहीं आंखों की समस्या के 60 से 65 मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. सोहन लाल शर्मा ने बताया कि मरीजों की आंखों से पानी निकलने की शिकायत है। धूल के कारण भी पानी निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed