{"_id":"68e40b35ac14612c0209a83c","slug":"queues-for-dap-from-4-am-protest-if-not-available-etah-news-c-163-1-eta1006-140096-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएपी के लिए सुबह 4 बजे से कतारें, नहीं मिलने पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएपी के लिए सुबह 4 बजे से कतारें, नहीं मिलने पर धरना
Tue, 07 Oct 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
डीएपी न मिलने पर जलेसर में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : mathura
जलेसर। डीएपी खाद की किल्लत के चलते जलेसर के किसानों का गुस्सा सोमवार को चरम पर पहुंच गया। कृभको सेवा केंद्र पर सुबह 4 बजे से कतार में लगने के बाद भी खाद न मिल पाने से नाराज किसानों ने जलेसर-सादाबाद मार्ग पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पहुंचना पड़ा।
केंद्र पर सुबह 4 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। समय बढ़ने के साथ ही कतारों की लंबाई बढ़ती गई। कम डीएपी होने के कारण प्रत्येक किसान को एक ही बैग दिया जा रहा था। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और किसानों की समस्या को देखते हुए किसानों के साथ धरने पर बैठ गए।
किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुवाई का समय बर्बाद हो रहा है। हमारी फसलें चौपट होने की कगार पर हैं और सरकार अब तक जाग नहीं रही है। जब तक किसानों के पूरी मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, हमारा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
मामला गरमाने के बाद कृभको सेवा केंद्र व कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता की और शीघ्र ही मांग के अनुरूप डीएपी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। करीब 2 घंटे बाद किसान नेता माने और धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि लोग जरूरत से अधिक डीएपी लेने की कोशिश करते हैं ऐसे में व्यवस्था बिगड़ जाती है। उपलब्धता के अनुसार सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
आधी रात से पहुंच गए थे किसान
हरदयाल, रूपकिशोर, मानवेंद्र आदि किसानों ने बताया कि वह आधी रात में ही खाद लेने के लिए आ गए थे। सुबह केंद्र खुलने से पहले कतार में लग गए। इसके बावजूद एक ही बोरी खाद मिल सकी तो निराशा हुई है।