फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Queue of malnourished children, have to wait for admission

Etah News: कुपोषित बच्चों की लगी कतार, भर्ती के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Queue of malnourished children, have to wait for admission
मेडिकल कॉलेज में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चे।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चे।
एटा। कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल के साथ उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। यह 10 बेड का है। शनिवार को केंद्र के सभी बेड फुल हो गए। ऐसे में चार कुपोषित बच्चे भर्ती होने के लिए इंतजार करते रहे। अंतत: उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में कुपोषित बच्चों की देखभाल और बेहतर उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना की है। यहां पर बच्चों को पौष्टिक आहार भी दिया जाता है। शनिवार को यहां पर 10 कुपोषित बच्चों को भर्ती किया गया, जिसमें सबसे अधिक सात बेटियां है। कुपोषण से ग्रसित बच्चों की भर्ती होने की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. टीपी सिंह ने शनिवार को बताया कि लालपुर निवासी भोला ने अपने दो बच्चे आर्यन (3) और जहान्वी (1 साल 6 माह) को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया है। वहीं, देव कुमार ने अपने डेढ़ माह के बेटे यश, रोहित ने अपनी तीन साल की बेटी जहान्वी, सूरजपाल ने अपने 6 माह के बेटे काव्यांश, सुरेंद्र ने 1 साल की बेटी निधि, जाहिद अली ने 1 साल की बेटी अनाया, आकाश ने 1 साल की बेटी मीनाक्षी, धीरज ने 1 साल की बेटी राधारानी, प्रदीप ने 2 साल की बेटी अनुषी को भर्ती किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की छुट्टी होने के बाद उसका प्रत्येक 15 दिन बाद तीन बार फॉलोअप भी किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर बच्चे को एक बार फिर बुलाकर केंद्र में भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed