फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Questions raised about security arrangements following the death of an innocent child.

Etah News: मासूम की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Fri, 10 Jul 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Questions raised about security arrangements following the death of an innocent child.
एटा। निचली गंगा नहर से आगरा तक जलापूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के कारण 10 वर्षीय बालक की मौत के मामले में अब निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने कई स्थानों पर प्रेशर पाइप खुले छोड़ दिए थे, जिनसे तेज दबाव के साथ पानी ऊपर तक उछलता था। इसी वजह से यह जगह आसपास के बच्चों के खेलने का केंद्र बन गई थी।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी राजवीर सिंह का कहना है कि कार्यस्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए, न ही बैरिकेडिंग की गई और किसी सुरक्षा कर्मी की भी तैनाती नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण करा रही संस्था एनसीसी के समन्वयक सुधीश मिश्रा का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा बताया जा रहा है, वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। संस्था का कहना है कि घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed