फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Quarter of country liquor banned in Aliganj, sale of tatra packs only

अलीगंज में देसी शराब के क्वाटर पर प्रतिबंध, टैट्रा पैक की ही बिक्री

Tue, 02 Aug 2022 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Quarter of country liquor banned in Aliganj, sale of tatra packs only
एटा। नकली शराब की पैकिंग किए जाने की आशंका के मद्देनजर अलीगंज तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने देसी शराब के क्वाटर की बिक्री पर रोक लगा दी है। अब टैट्रा पैक में ही शराब बेची जाएगी। क्षेत्र की सभी 39 दुकानों पर यह आदेश लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलीगंज अवैध शराब कारोबार के लिए हमेशा चर्चित रहा है। वर्ष 2016 में कच्ची शराब से 33 लोगों की मौत हुई थी। पिछले महीने 15 जुलाई को एक बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम से अल्कोहल व पैकिंग का सामान मिला।
विज्ञापन

मदनलाल एंड संस बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम में छापा मारा गया था। स्वाट टीम सहित अलीगंज व आबकारी पुलिस ने 36 केनों में 1440 लीटर अल्कोहल मिला था। साथ ही गुड ईवनिंग ब्रांड के तीन हजार कैप व 4920 रैपर भी बरामद हुए थे। एक लीटर कैरमेल भी मिला था। पुलिस ने मौके से दो लोगों के पकड़ा था। वहीं दो दिन बाद एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला था कि कैल्ठा निवासी मुख्य आरोपी ने गोदाम को किराए पर लिया था जो पुलिस की पकड़ से अभी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमान लगाया गया था कि आरोपी गोदाम के अलावा शराब कहीं और बनाकर पैक करते होंगे। जिसकी क्षेत्र में बिक्री की जा रही होगी। इन आशंकाओं को लेकर प्रशासन ने अलीगंज तहसील क्षेत्र में क्वाटर की बिक्री पर रोक लगा दी है। दरअसल क्वाटर की पैकिंग सबसे असुरक्षित होती है और शातिर नकली शराब बनाकर आसानी से क्वाटर तैयार कर लेते हैं। जबकि टैट्रा पैक इस लिहाज से काफी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed